Oct 28 2026 / 9:21 PM

आबकारी अमले द्वारा शराब तस्कर के विरूद्ध एक और प्रभावी कार्यवाही

इन्दौर। इंदौर जिले में मदिरा के अवैध रूप से निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं अवैध रूप से भण्डारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में आबकारी विभाग के अमले द्वारा अभियान चलाकर निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

इसी सिलसिले में आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त श्री मनीष खरे के निर्देशन में आबकारी विभाग के अमले द्वारा कंट्रोलर श्री राजीव मुदगल, उड़नदस्ता प्रभारी श्री अनिल माथुर एवं सहायक आबकारी अधिकारी श्री राजकुमार निगम के नेतृत्व में सूचना मिलने के आधार कार्यवाही करते हुए निपानिया मेन रोड पर सिक्का कालेज के समीप घेराबंदी कर एक होन्डा एक्टिवा को पकड़ा गया। वाहन से दो थैलों मे 74 बोतल देशी मदिरा प्लेन कुल 55.5 बल्क लीटर शराब जप्त की गई। मौके से आदतन शराब तस्कर मनोज मंडवाल पिता रामचन्द्र निवासी अमृत पैलेस कालोनी निपानिया को गिरफ्तार प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्त मदिरा एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 74 हजार रुपए है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

Share With

मध्यप्रदेश