Apr 18 2026 / 2:36 PM

रोटरी क्लब सोनकच्छ द्वारा पौधारोपण कर छात्र-छात्राओं को बिस्किट, पेन, पेंसिल वितरित किए गए

सोनकच्छ नि.प्र.| रोटरी क्लब सोनकच्छ द्वारा आंगनवाड़ी वार्ड नं 2 सोनकच्छ, शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्रति प्रोत्साहित करनें के लिए बिस्किट, पेन, पेंसिल वितरित किए गए । उक्त सामग्री पीडीजी गजेंद्र नारंग एवं सोनकच्छ क्लब द्वारा प्रदान की गई ।

इसके अन्तर्गत शासकीय विद्यालय तोलापुरा, भागसरा, खेरिया साहू, रोशनाबाद, बंजारी, जलेरिया, बारोली, उदयपुर, अभयपुर, आरसीसी खजुरिया कंका, जामली, नानूखेड़ा, तालोद, छायन मैना में उक्त सामग्री वितरित कर पौधारोपण विद्यालयों में किया गया एवं बच्चो की शासकीय विद्यालय की ओर रुचि बढ़े इस प्रकार के संदेश अपने उद्बोधन में रोटेरियंस ने दिए । उक्त कार्यक्रम में पीडीजी डॉ. जामिन हुसैन, क्लब अध्यक्ष ईश्वरसिंह जाधव, सचिव जितेंद्रसिंह बघेल, पूर्व अध्यक्ष मोहनसिंह बघेल, सुरेशचंद्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकरसिंह तोमर, सतीशचंद्र तिवारी, महेश सिसोदिया, लाखनसिंह, पुष्पेंद्रसिंह, धर्मेंद्र मनोरिया आदि रोटेरियन, विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राऐ उपस्थित रहे तथा पीडीजी रोटेरियन गजेंद्र नारंग का आभार व्यक्त किया ।

Share With

मध्यप्रदेश