भजन संध्या: लखदातार श्री खाटूश्याम के भजनों पर देर रात तक थिरके श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना की।
बाबू मुराई कॉलोनी में सजा बाबा खाटूश्याम का दरबार

इंदौर नि.प्र.। एयरपोर्ट रोड़ स्थित बाबूमुराई कॉलोनी में लखदातार श्री खाटूश्याम बाबा का दरबार सजाया गया। जिसमें बाबा के पसंद का भोग लगाया गया और इत्र वर्षा की गई। उक्त आयोजन के आयोजक श्री थोरात (श्री विनायक होटल) ने बताया की कार्यक्रम संयोजक गगन यादव, प्रवीण चौधरी , शंकर यादव, विशाल थोरात के द्वारा श्री श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूवात कि गई । भजन संध्या के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी रखी गई। भजन संध्या में हरिहर म्यूजिकल ग्रुप के गायक कलाकार प्रदीप परमार सहित अन्य भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक बाबा खाटूश्याम के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु भजनों की प्रस्तुतियों पर थिरकते रहे। श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा से सुख- समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री म.प्र. शासन कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, योगेश मेहता, संजय शुक्ला, कमलेश खण्डेलवाल, दीपक जैन (टीनू) पार्षद mic सदस्य अश्विनी शुक्ल, निरंजन सिंह चौहान(गुड्डू), पार्षद महेश चौधरी राजेश चव्हाण, श्रीमती नीता शर्मा, सुभाष सुनहरे, जगदीश बाबा दीक्षित, अशोक जी (चांदू नेता),भूपेंद्र केसरी, प्रखर बागौरा (गरिमा स्कूल), मंडल अध्यक्ष गगन यादव, सुशील शर्मा, प्रेम विजयवर्गीय, भूपेन्द्र सिंगारे(अन्ना),सन्नी तिवारी, मयंक अग्निहोत्री , मन्नू सैनी, गोविंद अवस्थी, गोलू चौहान, उमेश गुप्ता, प्रदीप पारेख, अजय मोरे, बंटी शुक्ला, निर्मल ठाकुर, मिश्रा जी, श्री राजकुमार शर्मा,सुमित शुक्ला, योगेश पांचाल(मोनू), आकाश रायकवार, जयसिंह सिसोदिया, विजय शर्मा ने भजनो का अमृतपान कर आशिर्वाद प्राप्त किया।
