Jun 27 2026 / 8:12 AM

हम झारखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं: अमित शाह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को झारखंड विधानसभा के शाम तक के रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी राज्य की जनता के जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से कहा, “हम झारखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं।”

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा को 5 वर्षो तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था, उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी।” अमित शाह ने राज्य के कार्यकर्ताओं को भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, “सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।”

Share With

मध्यप्रदेश