Oct 26 2026 / 9:05 PM

शरद पूर्णिमा पर 350 कन्याओं को पुरस्कार वितरित, कन्याभोज का आयोजन

जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण का संदेश देने वाले उपहार भेंट कर किया प्रोत्साहित

इंदौर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर संगम नगर यूथ नवदुर्गा उत्सव समिति, संगम नगर द्वारा नवरात्रि उत्सव में गरबा करने वाली 350 कन्याओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीय जी की ओर से श्री आकाश विजयवर्गीय जी के नेतृत्व में कन्याओं को जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण का संदेश देने वाले उपहार भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

आयोजन के दौरान सभी कन्याओं के लिए कन्याभोज भी आयोजित किया गया। समिति के प्रताप सिंह पंवार, नीरज तैलंग एवं प्रदीप परमार सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा करने वाली कन्याओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के साथ-साथ जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रेम विजयवर्गीय, गोविंद सिंह पंवार, मलखान कुशवाह, पराग कौशल, पारुल सोमानी, अन्ना सिंगारे, सुरेंद्र बाजपेई, अशोक गुप्ता, राम पंवार एवं सुमित शुक्ला, प्रमोद चौरसिया सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में रहवासी परिवारजन उपस्थित रहे।

Share With

मध्यप्रदेश