कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके साथ मौजूद है। बताया गया है कि सोनिया गांधी को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वह संसद में बजट सत्र के दौरान भी इसी कारण उपस्थित नहीं रह सकी थी इस वक्त उनकी जांच चल रही है इससे पहले भी एक बार उन्हें सांस लेने की दिक्कत महसूस हुई थी ,जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
बता दें कि सोनिया गांधी विदेश में भी इलाज करवा चुकी हैं। 2017 में सोनिया गांधी हेल्थ चेकअप के नाम पर बिना किसी को बताए विदेश चली गई थीं। तब बताया गया कि वो अमेरिका में हैं और उनका इलाज चल रहा है।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी को एक बार फिर पार्टी की बागडोर संभालनी पड़ी। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के कुछ ही महीने बाद कांग्रेस कार्यसमिति ने सोनिया गांधी को नया कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष चुना।
