Oct 28 2026 / 10:58 AM

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया। सूत्रों के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार आतंकवादियों ने सीआरपीएफ गश्ती दल पर गोलीबारी की, जिस वजह से एक जवान शहीद हो गया। वहीं सीआरपीएफ ने जवाबी गोलीबारी में दोनों आतंकवादियों को मार गिराया।

श्रीनगर सर्किल के सीआरपीएफ आईजी रविदीप शाही ने कहा, सीआरपीएफ की ओर से तत्काल कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों आतंकवादियों को मार गिराया गया। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। सीआरपीएफ ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। तलाशी अभियान भी शुरू हो चुका है।

Share With

मध्यप्रदेश