Oct 28 2026 / 6:18 PM

दिल्ली से लौटे सीएम भूपेश बघेल, कहा- जनता का मूड बदलाव के पक्ष में, कांग्रेस को मिलेगी सफलता

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से रायपुर लौट आए हैं। रायपुर पहुंचने के बाद एय़रपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि दिल्ली में जैसा दिख रहा है वैसी स्थिति नहीं है। जनता का मूड बदलाव के पक्ष में हैं। वहां प्रचार का अवसर मिला। कांग्रेस को दिल्ली में अच्छी सफलता मिलेगी।

राहुल गांधी से मुलाकात पर सीएम भूपेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने पहली बार किसी राज्य की बैठक ली है। यह हमारे लिए अच्छी बात है। राहुल गांधी हमारे नेता हैं। उनसे लगातार मार्गदर्शन मिलता है। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्टार प्रचारक बनाया था। जिसके बाद वो वहां प्रचार करने गए हुए थे।

सीमेंट की कीमत को लेकर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ही आजकल सभी चीजों के रेट तय कर रही है। केंद्र सरकार के संरक्षण से ही सीमेंट का रेट बढ़ रहा है। धरमलाल कौशिक सही कह रहे हैं। बता दें कि धरमलाल कौशिक ने कहा था कि सरकार के संरक्षण से सीमेंट की कीमत बढ़ रही है।

Share With

मध्यप्रदेश