Oct 28 2026 / 11:47 AM

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना- साजिश के तहत संसद में मेरी आवाज दबाने का काम किया

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि संसद में जो हंगामा हुआ उसकी साजिश भाजपा ने रची थी ताकि उन्हें सरकार से सवाल पूछने से रोका जा सके। राहुल ने संसद भवन परिसर में कहा कि लोकसभा में जो हंगामा हुआ वह एक साजिश के तहत उन्हें रोकने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक सोची समझी रणनीति के तहत संसद में उनकी आवाज दबाने का काम किया है।

उन्होने कहा कि मोदी सरकार के पास देश के युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई रास्ता नहीं है इसलिए सरकार संसद में इस मुद्दे पर बहस नहीं चाहती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि संसद में उनकी आवाज दबाई जा रही है इसलिए वह अपनी बात मीडिया के माध्यम से कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और मोदी सरकार उनके लिए अवसर पैदा करने में असमर्थ हो रही है इसलिए संसद में यह ड्रामा किया गया।

Share With

मध्यप्रदेश