मैं कागज नहीं दिखाऊंगा, सीना दिखाऊंगा कि मारो गोली: ओवैसी
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध और समर्थन में प्रदर्शन का दौर जारी है। वहीं इसे लेकर पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच बयानबाजी हो रही है। इसी बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा।
ओवैसी ने कहा कि जो मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वो सही मायने में मर्द-ए-मुजाहिद कहलाएगा… मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा। कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाएंगे की मार गोली। मार दिल पे गोली मार क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है।
एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी पहले भी सीएए और एनआरसी को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते रहे हैं। कुछ दिन पहले ओवैसी ने सीएए को भेदभाव पूर्ण बताया था। उन्होंने कहा था कि इस कानून से मुसलमानों को परेशान किया जाएगा।
कुछ दिन पहले ही ओवैसी ट्वीट किया था, प्रधानमंत्री कार्यालय का कहना है कि सीएए किसी भी भारतीय की नागरिकता लेने का कानून नहीं है। लेकिन जैसा मैं कहता हूं इसका उपयोग गैर मुस्लिमों को हिरासत से निकालने के लिए किया जाएगा उनके मामले समाप्त कर दिये जाएंगे। मुस्लिम हिरासत में रहेंगे।
