Oct 27 2026 / 11:54 PM

बीजेपी ने मानी हार, पीएम मोदी ने केजरीवाल को दी बधाई

नई दिल्‍ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने बंपर जीत के साथ वापसी की है। बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और कहा कि वह रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

बीजेपी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यहां एक बयान में कहा कि बीजेपी दिल्ली की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करती है। सभी कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में अथक परिश्रम किया और वे दिन रात चुनाव में लगे रहे। इन सभी कार्यकर्ताओं का वह हृदय से अभिनंदन करते हैं और साधुवाद देते हैं।

Share With

मध्यप्रदेश