छत्तीसगढ़: इंग्लिश मीडियम होंगे सरकारी स्कूल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरीब बच्चों का इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढने का सपना अब पूरा होगा। इसके लिए सरकार अब कक्षा 1 से 12 वीं तक अब सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाएगी। ताकी गरीब बच्चे भी अन्य बच्चों की तरह अंग्रेजी में फर्राटे दार बात कर सकेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग सभी जिलों की दो-दो सरकारी स्कूल को इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाएगा। जिलके लिए पहले बीजेपी सरकार ने ब्लाक स्तर पर प्रायमरी, और मीडिल स्कूल को बनाया था। इंग्लिश मीडियम स्कूल अप्रेल में एक हजार इच्छुक शिक्षकों और बच्चों को इंग्लिश सिखाने के लिए कैम्पेन करेंगे।
