Oct 28 2026 / 12:46 PM

मौजूदा स्थिति का जायजा लेने कश्मीर पहुंचे 25 देशों के प्रतिनिधि

श्रीनगर। मोदी सरकार ने जब से जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त किया है उसके बाद से पाकिस्तान दुनिया भर में कश्मीर के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है। पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करने के लिये 25 देशों का प्रतिनिधि मंडल कश्मीर की जमीनी हकीकत जानने के लिये पहुंच रहा है। इससे पहले भी पाकिस्तान के झूठ को दुनिया के कई देश बेनकाब कर चुके हैं। पहले भी अमेरिका के राजदूत कीनेथ आई जस्टर समेत 15 राजनयिकों के एक दल ने 9-10 जनवरी को जम्मू व श्रीनगर का दो दिवसीय दौरा किया था।

गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को सदन को बताया कि किसी भी भारतीय नागरिक के जम्मू-कश्मीर जाने पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं है। उनसे सवाल पूछा गया था कि सरकार भारतीय प्रतिनिधियों को जम्मू-कश्मीर जाने की मंजूरी कब देगी। इसके जवाब में रेड्डी ने बताया कि ऐसी कोई रोक ही नहीं है। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि 15 देशों के प्रमुखों ने 9 से 10 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर की यात्रा की थी।

बता दें कि इससे पहले 15 देशों के प्रमुखों ने 9 से 10 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर की यात्रा की थी। इन देशों में अर्जेंटीना, बांग्लादेश, फिजी, गुयाना, मालदीव, मोरक्को, नाइजर, नाइजीरिया, नॉर्वे, फिलीपींस, पेरू, दक्षिण कोरिया, टोगो, अमेरिका और वियतनाम शामिल हैं।

Share With

मध्यप्रदेश