Oct 28 2026 / 9:02 PM

लखनऊ: जिला सत्र न्यायालय में देसी बम से हमला, कई वकील घायल

लखनऊ। लखनऊ के जिला सत्र न्यायालय में गुरुवार 11 बजे के करीब कुछ बदमाशों ने बम से हमला कर दिया। हमला लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी पर किया गया, जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो गए हैं। वहीं, बम फटने से कई अन्य वकील भी जख्मी हो गए। मौके पर पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

उनके सहयोगी ने बताया कि किसी बात को लेकर संजीव लोधी का कुछ लोगों से विवाद हुआ था जिसके बाद गुरुवार को 8 से 10 लोगों ने उनके ऊपर बम से हमला किया। उनका दावा है कि उनके ऊपर लगभग 10 बम फेंके गए थे, जिसमें से तीन बम फटे। बम फटने से संजीव लोधी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

लखनऊ जिला सत्र न्यायालय के गेट नंबर तीन पर गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब कुछ बदमाशों ने बम से लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी पर हमला कर दिया। हमला सीजेएम कोर्ट में हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक बम फटा जिससे मौके पर मौजूद संजीव लोधी समेत कई अन्य वकील घायल हो गए। वहीं, बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। वकीलों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। मौके पर डीसीपी वेस्ट, एडीसीपी वेस्ट और एसएचओ मौके पर हैं। सीसीटीवी से संदिग्धों की पहचान की जा रही है। संजीव लोधी ने अधिवक्ता जीतू यादव पर हमले का आरोप लगाया है।

Share With

मध्यप्रदेश