Oct 28 2026 / 12:44 PM

केजरीवाल ने पीएम मोदी को दिया शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज कराने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को एक फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। 11 फरवरी, मंगलवार को दिल्ली चुनाव नतीजे आने के बाद से ही आम आदमी पार्टी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुटी हुई है। शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। केजरीवाल रविवार सुबह 10 बजे अपने कैबिनेट के साथ तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की है। इससे पहले दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली एतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को दिल्ली चुनावों में जीत के लिए बधाई। मैं आशा करता हूं कि दिल्ली की जनता की अपेक्षाओं को वे पूरी करेंगे।

Share With

मध्यप्रदेश