Oct 28 2026 / 10:56 AM

पुलवामा हमले की बरसी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सबसे ज्यादा फायदा किसे मिला?

नई दिल्‍ली। पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए जैश-ए-मुहम्मद (जैश) के आत्मघाती हमलावर ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हमला किया था और इस आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। आज देशभर में लोग जहां शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुलवामा हमले के बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए है। राहुल ने अपने ट्वीट में मोदी सरकार पर पुलवामा हमले में फायदा लेने का आरोप भी लगाया है। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा, पुलवामा हमले से सबसे ज्यादा फायदा किसे मिला?

इसके साथ ही राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर इस मामले की जांच नहीं कराने और दोषियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है। राहुल ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर वाले ताबूतों की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, आज जब हम पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों को याद कर रहे हैं तो हमें यह पूछना है कि इस हमले से सबसे ज्यादा फायदा किसको हुआ? उन्होंने यह सवाल भी किया, हमले की जांच में क्या निकला? हमले से जुड़ी सुरक्षा खामी के लिए भाजपा सरकार में अब तक किसको जवाबदेह ठहराया गया है?

Share With

मध्यप्रदेश