Oct 28 2026 / 1:31 PM

ममता बनर्जी ने तापस पॉल की मौत के लिए केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि तृणमूल कांग्रेस नेता एवं अभिनेता तापस पॉल की मौत के लिए केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा बनाया गया दबाव और केन्द्र सरकार की प्रतिशोध की राजनीति जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों की वजह से तीन लोगों की मौत हुई। इनमें सुल्तान अहमद, टीएमसी के ही सांसद प्रसून बनर्जी की पत्नी और तापस पॉल शामिल हैं।

तापस का मंगलवार को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। पॉल की बेटी मुंबई में रहती हैं, वो उनसे मिलने यहां आए थे। ममता का आरोप है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां किसी को भी जेल में डाल देती हैं लेकिन वो उनका अपराध साबित नहीं कर पातीं।

ममता ने कहा, जांच एजेंसियों के दबाव में तीन लोगों की मौत तो यहीं हो चुकी है। सुल्तान अहमद, टीएमसी सांसद प्रसून बनर्जी की पत्नी और अब तापस का निधन हुआ। लोगों को जेल में डाला जा रहा है लेकिन जांच एजेंसियां ये साबित नहीं कर पा रही हैं कि इन लोगों का जुर्म क्या है? अगर किसी ने अपराध किया है तो उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए। लेकिन, हमें अब तक यह नहीं पता कि तापस और बाकी लोगों का अपराध आखिर क्या था?

Share With

मध्यप्रदेश