Oct 28 2026 / 2:27 PM

मेलानिया ट्रंप के कार्यक्रम से हटा केजरीवाल और सिसोदिया का नाम

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत यात्रा पर आ रहे हैं। इसी दौरान डोनाल्ड ट्रम्प की पत्नी मेलानिया दिल्ली के सरकारी स्कूल में ‘हैप्पीनेस क्लास’ में शामिल होंगी। पहले उनके इस कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शामिल होना था पर अब उनका नाम कार्यक्रम से हटा दिया गया।

दिल्ली सरकार के सूत्रों के अनुसार, स्कूल सरकार के अधीन आने की वजह से दोनों को इस कार्यक्रम में भाग लेना था। इस फैसले पर अब यह कहा जा रहा है कि अमेरिकी प्रशासन ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि मेलानिया ट्रम्प वहां बिना किसी प्रोटोकॉल के जाना चाहती हैं।

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप दिल्ली के सरकारी स्कूलों में होने वाली हैप्पनेस क्लास में भी शामिल होंगी। मेलानिया 25 फरवरी को दिल्ली के सरकारी स्लूकों की हैप्पीनेस क्लास में पहुंचेंगी। इसके लिए एक विशेष कार्यक्रम रखा गया है। मेलानिया दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ 45 मिनट तक समय बिताएंगी।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 और 25 फरवरी को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ट्रम्प आगरा की यात्रा के लिए अहमदाबाद में अपने प्रवास में कटौती कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि साबरमती के गांधी आश्रम में ट्रम्प का दौरा रद्द होने की सबसे अधिक संभावना है।

Share With

मध्यप्रदेश