Oct 28 2026 / 2:28 PM

दिल्ली: हैप्पीनेस क्लास देखने पहुंची मेलानिया ट्रंप

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप हैपिनेस क्लास के एक सत्र में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को दक्षिण दिल्ली के एक सरकारी स्कूल पहुंचीं। उत्साहित छात्रों ने मेलानिया को माला पहनाकर और उनके माथे पर टीका लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

मेलानिया ट्रंप ने इस नये प्रयोग की तारीफ की है। मेलानिया ने कहा कि हैप्पीनेस पाठ्यक्रम देखकर वो प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि ये बड़ी अच्छी बात है कि इस स्कूल के बच्चे ध्यान के साथ क्लास की शुरुआत करते हैं।

मेलानिया ट्रंप दिल्ली सरकार के चर्चित हैप्पीनेस क्लास को देखने के लिए नानकपुरा स्थित सर्वोदय स्कूल पहुंची थीं। मेनालिया ने कहा कि आपके स्कूल सर्वोदय का मतलब सबके के लिए संपन्नता है। उन्होंने कहा कि ये उनका भारत का पहला दौरा है और यहां के लोग बेहद मिलनसार और दयालु हैं।

Share With

मध्यप्रदेश