Oct 28 2026 / 3:54 PM

मलयाली भाषा के दोनों चैनलों पर लगा प्रतिबंध हटाया: जावड़ेकर

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मलयाली भाषा के टीवी समाचार चैनलों- एशियानेट न्यूज और मीडिया वन पर लगाया गया 48 घंटे का प्रतिबंध हटा दिया है। दोनों चैनलों पर लगाए गए प्रतिबंध पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, हमने दोनों समाचार चैनलों पर लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया है। मोदी सरकार हमेशा से प्रेस स्वतंत्रता का समर्थन करती है।

जावड़ेकर ने यह भी कहा कि चैनलों पर लगाए गए प्रतिबंध लगाए जाने पर पीएम ने भी पूछताछ की और चिंता जताई। ये कैसे हुआ हम इसकी जांच करेंगे,संबंधी अधिकारियों से पूछताछ करेंगे। मोदी सरकार हमेशा प्रेस स्वतंत्रता की हिमायती रही है। दिल्ली जाने के बाद मैं इसकी जांच करूंगा।

गौरतलब है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा की कवरेज को लेकर मलयाली भाषा के दो समाचार चैनलों के प्रसारण पर शुक्रवार को 48 घंटे की रोक लगाते हुए कहा था कि इस तरह की खबर से ‘साम्प्रदायिक विद्वेष’ बढ़ सकता है।

Share With

मध्यप्रदेश