Oct 28 2026 / 3:45 PM

मध्य प्रदेश में सियासी संकट: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया इस्तीफा

भोपाल। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के ऊपर मंडरा रहे संकट में नया मोड़ आ गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और इस पूरे संकट के ‘सूत्रधार’ माने जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सिंधिया के बाद उनके समर्थक विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है।

वहीं दूसरी तरफ सिंधिया के इस इस्तीफे को लेकर कांग्रेस की तरफ से एक बड़ा बयान आया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सिंधिया जी कांग्रेस पार्टी में कई वरिष्ठ पदों पर रहे और उनका सम्मान किया, शायद मोदी जी द्वारा दिए गए मंत्रियों के प्रस्ताव के कारण उन्हें लालच आ गया। हम जानते हैं कि उनका परिवार दशकों से भाजपा से जुड़ा हुआ है, लेकिन फिर भी यह एक बड़ा नुकसान है।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, यह वास्तव में हमारी पार्टी के लिए एक नुकसान होगा और मुझे नहीं लगता कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बच पाएगी। यह भाजपा की वर्तमान राजनीति है, हमेशा विपक्षी दलों को गिराने और अस्थिर करने की कोशिश करती है।

Share With

मध्यप्रदेश