विधायकों को मनाने बेंगलुरु गए मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह पुलिस हिरासत में
बेंगलुरु। मध्य प्रदेश के भागी विधायकों को मनाने गए मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे पहले कमलनाथ सरकार के दोनों मंत्रियों की पुलिस से हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि दोनों मंत्री भागी विधायकों को मना लिया था। लेकिन सुरक्षा में लगे स्थानीय पुलिस ने विधायकों को रोक लिया। जब इस पर पटवारी ने आपत्ति जताई तो उसके साथ हाथापाई की गई।
यह आरोप कांग्रेस ने लगाया है। इस घटना क्रम का कांग्रेस ने एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुलिस दोनों मंत्री को जबरदस्ती घसीटते हुए बस के अंदर ले जा रहे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि बेंगलुरु पुलिस ने जीतू पटवारी को हिरासत में ले लिया है। उन्हें नहीं छोड़ा जाता है तो हम कोर्ट की शरण लेंगे। कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी की सत्ता भूख अब हवस में बदल गई है।
बीजेपी द्वारा मप्र कांग्रेस के विधायकों का अपहरण कर उन्हें बैंगलोर के एक रिसॉर्ट में कैद रखा गया है। जब विधायक के पिता मिलने पहुंचे तो उनसे बदतमीज़ी और साथ गए मंत्री से मारपीट कर उन्हें गिरफ़्तार किया। गौरतलब है कि जीतू पटवारी मध्य प्रदेश के 20 बागी विधायकों को मनाने पहुंचे थे। बागी विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के हैं। वहीं सिंधिया बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए। वे आज भोपाल पहुंचे। जहां भाजपा ने उनका भव्य स्वागत किया।
