Oct 28 2026 / 4:35 PM

कोरोना का डर: सिद्धिविनायक बंद, महाकाल मंदिर में भष्म आरती नहीं देख सकेंगे श्रद्धालु

मुंबई। कोरोना का डर अब भगवान के भक्तों भी डराने लगा है। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर को अगले नोटिस तक के लिए बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम 7 बजे से ही सिद्धिविनायक मंदिर को बंद किया जा रहा है। मंदिर कब खुलेगा इसके बारे में सूचना बाद में दी जाएगी।

ऐसा ही फैसला मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने भी लिया है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के भष्मारती में शामिल होने पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद 31 मार्च तक कोई भी श्रद्धालु महाकाल मंदिर में भष्म आरती को नहीं देख सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, ऐसा पहली बार है जब महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को भष्म आरती में शामिल होने से रोका गया है।

Share With

मध्यप्रदेश