May 25 2026 / 4:44 PM

मध्य प्रदेश सियासी घमासान के बीच शिवराज ने की बल्लेबाजी

भोपाल। मध्यप्रदेश में कुछ दिनों से मचे राजनैतिक घमासान के चलते बीजेपी तथा कांग्रेस में हड़कम्प मचा हुआ है। और सियासी घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने विधायकों के साथ सीहोर स्थित ग्रेस होटल में क्रिकेट मैच का आनंद लेते हुये नजर आये।

कई दिनों से चल रहे राजनैतिक दांव पेंच के चलते भाजपा ने अपने सभी विधायकों को सीहोर स्थिति होटल ग्रेस में रखा है और वही पर बैठके कर पुन: सरकार बनाने की रणनीति बना रहे है।कांग्रेस की कमलनाथ सरकार भी अपने आप को बचाने के लिये कई प्रकार की वैधानिक प्रक्रिया अपना रहे है। और भाजपा लगातार फ्लोर टेस्ट की मांग कर रहे।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने सीहारे स्थित होटल के बाहर मीडिया से चर्चा करते हुये कहा कि दिग्विजय सिंह बहुत बडे़ ड्रामें बाज है। इसीबीच शिवराज सिंह चौहान अपने विधायकों के साथ कुछ समय व्यतीत करते हुये होटल के मैदान में बल्लेबाजी की।

वही राजनैतिक विश्लेषक इस बात के कई मायने निकाले रहे है कि भाजपा सहित पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबरजस्त फार्म में चल रहे है और हम सरकार दोहरा शतक मारकर मध्यप्रदेश का सियासी रूपी विश्वकप जीत रहे है। सीहोर इछावर रोड पर स्थित होटल में सारे विधायक गण रुके हुए हैं और कुछ समय के लिए ऊर्जावान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान होटल पहुंचे और अपने विधायकों के साथ क्रिकेट मैच खेला ।

बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने अन्य विधायकों के साथ बेंगलुरू पहुंचे और बागी विधायकों से मिलने का प्रयास किया लेकिन विधायकों की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल ने उन्हे होटल में प्रवेश नही करने दिया जिसके बाद वह होटल के बाहर ही धरना प्रदर्शन करने लगे। बाद में दिग्विजय सिंह ने डीजीपी से मुलाकात की।

Share With

मध्यप्रदेश