Jun 27 2026 / 9:05 AM

सड़क किनारे पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने मीठे सीताफल का लिया आनंद

रायपुर। चित्रकोट विधानसभा में प्रचार के बाद वापिस लौट रहे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सड़क किनारे बस्तर के मीठे सीताफल का आनंद लिया। उन्होंने इससे जुड़ी तस्वीरे अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी साझा किया।

उन्होंने लिखा है कि आज जगदलपुर से लौटते हुए सड़क किनारे से आती फलों की खुशबू से मजबूर होकर, जब सीताफल की टोकरी लिए बहनों के पास पहुँचा और उन्होंने छाँट कर पके हुए सीताफल चखने को दिए तो मन तृप्त हो गया। इस स्नेहभाव को देखकर मैं स्वयं को भाग्यशाली समझता हूँ कि मेरा जीवन इस माटी को समर्पित है।

प्रचार खत्म कर वे जगदलपुर पहुंचे. फिर वहां से रायपुर के लिए रवाना हुए। जब वह वापस लौट रहे थे तो केशकाल के पास रोड किनारे ग्रामीण महिलाएं सीताफल बेच रही थी। रमन सिंह ताजे सीताफल देखकर अपने आप को रोक नहीं पाए। उन्होंने अपने ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए कहा। महिलाओं के पास पहुंचकर सीताफल खरीदा और उसका स्वाद चखा। रमन सिंह ने महिलाओं से सातीफल की तारीफ की और उनकी आमदनी के बारे में जानकारी ली।

महिलाओं को पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने का उन्हें यकीन नहीं हो रहा था। पहले वे क्या बात करे समझ नहीं पाए। लेकिन हिम्मत कर रमन सिंह के सवाल का जवाब दिया। महिलाएं पूर्व मुख्यमंत्री की सहजता देखकर चकित हो गए। आस-पास कई ग्रामीण इकट्ठे हो गए। सभी ने रमन सिंह के साथ मुलाकात को यादगार बनाने फोटो खिंचवाया।

Share With

मध्यप्रदेश