May 25 2026 / 4:44 PM

कोरोना वायरस: जबलपुर 2 दिन के लिए लॉकडाउन

जबलपुर। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण गंभीर होता जा रहा है। मध्यप्रदेश के जबलपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित चार मरीजों के मिलने के बाद शहर को दो दिन के लिए ‘लॉकडाउन’ करने के साथ ही प्रशासन द्बारा सभी जरूरी ऐहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश भर में इसकों लेकर प्रशासन का अलर्ट जारी है।

प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार खुद सुरक्षित रहें और परिवार को भी सुरक्षित रखें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें, बिना कारण भीड़ इकट्ठी न होने दें। परिवार में यदि कोई सर्दी खासी का मरीज है तो उसको तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और डॉक्टर की सलाह पर ही दवाई लें।

Share With

मध्यप्रदेश