Oct 28 2026 / 5:00 PM

सीएम केजरीवाल ने दिल्ली-एनसीआर में लॉकडाउन का किया ऐलान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कुछ घंटे पहले जहां देशभर के 75 जिलों को लॉकडाउन करने का ऐलान किया गया। वहीं, अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी इस पर अमल करने का फैसला लिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने COVID-19 के खतरे को देखते हुए 23 से 31 मार्च तक दिल्ली को लॉकडाउन करने का आदेश दिया है।

इसके तहत जरूरी और बुनियादी सेवाओं को छोड़कर, बाकी सभी सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। बता दें कि राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कोरोना के प्रभाव को देखते हुए पहले ही दिल्ली मेट्रो को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।

बता दें कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के 354 मामले सामने आ चुके हैं। रविवार को दो लोगों की मौत सहित अब तक देश में 7 मौतें हो चुकी हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच रविवार को ही सीएम केजरीवाल ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली में भी लॉकडाउन होगा। केजरीवाल ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो लोगों को बचाने के लिए हम दिल्ली को बंद कर देंगे।

Share With

मध्यप्रदेश