ब्यावरा थप्पड़ कांड: राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा को हटाया
भोपाल। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निगम आयोग के सभी राजनैतिक मनोनयन निरस्त कर दिए हैं। इसके अलावा राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा को हटा दिया गया है। इसके अलावा, रीवा नगर निगम कमिश्नर सभाजीत यादव को भी हटा दिया गया है।
निधि वही अधिकारी हैं जिन्होंने जनवरी में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेता को थप्पड़ मारा था। प्रिया वर्मा की प्रदर्शनकारियों से झड़प हुई थी। विवाद के बाद, शिवराज ने दोनों अधिकारियों पर सरकार के समर्थन में काम करने का आरोप लगाया था। अब सरकार बनने पर शिवराज ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
ब्यावरा थप्पड़ कांड
राजगढ़ जिले के ब्यावरा में 19 जनवरी को CAA के समर्थन में रैली निकली थी। इस दौरान, वहां मौजूए एक बीजेपी कार्यकर्ता को कलेक्टर निधि निवेदिता ने थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों और प्रशासन के अधिकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई थी। डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा की प्रदर्शनकारियों से झड़प भी हुई। फिर निवेदिता ने पुलिस महकमे के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को भी थप्पड़ मार दिया। जांच में यह शिकायत सही पाई गई।
नीरज कुमार सिंह बने राजगढ़ कलेक्टर
राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता के थप्पड़ कांड मामले एक युवक को थप्पड़ मारा था। जिसके बाद से सुर्खियों में आयी थी। सरकार ने पुलिस और प्रशासन की अलग-अलग रिपोर्ट मिलने के बाद वरिष्ठ अफसरों की कमेटी से इस मामले की जांच का निर्णय लिया है। आज राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम वर्मा और रीवा नगर निगम कमिश्नर सभाजीत यादव को हटाया। अब राजगढ़ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को बनाया गया है।
