Oct 28 2026 / 5:58 PM

कोरोना वायरस: देश में एक और मौत, अब तक 15 की गई जान

मुंबई। देश में कोरोना वायरस से संक्रमण की स्थिति बिगड़ती जा रही है। हालांकि, सरकारी स्तर से लेकर सामाजिक स्तर पर इसके प्रसार को रोकने की भरसक कोशिशें की जा रही हैं। शहरों को लॉकडाउन किया जा रहा है, धारा 144 लगाई जा रही है और लोगों से ज्यादा से ज्यादा समय तक घरों में रहने को कहा जा रहा है। इसके बावजूद कोरोना के मामले बढ़ रहे है।

महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना पॉजिटिव पाई गई 65 साल की महिला की जान चली गई। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मौत की वजह का पता लगाया जा रहा है। देश में कोरोना वायरस की वजह से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, अबतक 15 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना के चलते गुजरात, महाराष्ट्र और कश्मीर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Share With

मध्यप्रदेश