Oct 28 2026 / 10:36 AM

मैं माफी मांग रहा हूं, हम सख्ती से लॉकडाउन करेंगे: सीएम शिवराज

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज ने इंदौर की जनता से अपील। सीएम शिवराज ने कहा कि है मेरी आपसे प्रार्थना है, हम इंदौर में सख्ती से टोटल लॉक डाउन करेंगे, जो लोग पॉजिटिव हैं उनको और उनके परिजनों को क्वॉरेंटाइन करेंगे, कोरोना हारेगा इंदौर जीतेगा। आप घरों में रहें प्रशासन का सहयोग करें संकट बड़ा है, हौसला उससे भी बड़ा है, मैं माफी मांग रहा हूं हम सख़्ती करेंगे। आपके लिए इंदौर के लिए कृपया सहयोग करें कोई कष्ट हो तो माफ करिए।

सीएम शिवराज ने कहा कि इंदौर दुनिया का अद्भूत शहर है, अपनी जागरूकता से आपने स्वच्छता में 3 बार देश में अव्वल स्थान बनाया है। आज हमारा प्यारा शहर कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ रहा है। आप से अपील है कोरोना को हमें हर हालात में हराना है। इसका एकमात्र उपाय है सोशल डिस्टेंसिंग, संपर्क की चैन को तोड़ना। कृपया कर अपने घर में रहे, प्रधानमंत्री जी द्वारा बताई गई लक्ष्मणरेखा का पालन करें।

अति आवश्यक चीजें प्रशासन आपके घर तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। आप उत्सव प्रेमी हैं, लेकिन समय का तकाजा आप हैं कि आप घरों में रहें। प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस आए हैं, लेकिन ग्वालियर, जबलपुर में यह ठीक भी हो रहे हैं। डरने की आवश्यकता नहीं है। हमारे डॉक्टर नर्स पुलिस निगम सभी मिलकर के कोरोना से लड़ने के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

भोपाल भेजे गए 40 सेम्पल में 17 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। पूर्व में 27 कोरना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने 17 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि कर दी है। इंदौर शहर में अब तक तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 64 पहुंच गई है। जिसमें अधिकतर इंदौर शहर से हैं।

इंदौर में बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने आनन-फानन में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बुलाई है। उम्मीद की जा रही है, कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सख्त फैसले लिए जा सकते हैं। बता दें कि 44 कोरना पॉजिटिव पाए जाने पर इंदौर में हड़कंप की स्थिति है।

Share With

मध्यप्रदेश