Oct 28 2026 / 10:35 AM

भोपाल विकास योजना 2031 (प्रारूप) पर सुझाव/आपत्ति की तिथि बढ़ी

भोपाल। कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए भोपाल विकास योजना-2031 (प्रारूप) पर आपत्ति/सुझाव प्राप्त करने की तारीख को 15 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल 2020 किया गया है। संचालक नगर तथा ग्राम निवेश ने बताया कि आयुक्त भोपाल संभाग, आयुक्त नगरपालिका निगम भोपाल, कलेक्टर कार्यालय भोपाल और नगर तथा ग्राम निवेश जिला कार्यालय भोपाल में कार्यालयीन समय में उनकी कार्यालयीन वेबसाइट पर आपत्ति/सुझाव भेजे जा सकते हैं।

Share With

मध्यप्रदेश