Oct 28 2026 / 6:31 PM

भारत के पास कोरोना से लड़ने के लिए पर्याप्त परीक्षण व्यवस्था नही: राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा है कि कोरोना के खिलाफ जंग को थाली बजाकर या आसमान को उजाला दिखा कर नही जीता जा सकता बल्कि इसके लिए पर्याप्त टेस्टिंग सुविधा उपलब्ध कराना अधिक आवश्यक है। गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि भारत मे कोरोना की टेस्टिंग सुविधा पाकिस्तान तथा श्रीलंका से भी कम है।

कोरोना परीक्षण क्षमता पाकिस्तान में 10 लाख लोगों पर 67 और श्रीलंका के पास 97 है जबकि भारत के पास 29 है। दक्षिण कोरिया के पास यह क्षमता 7622, इटली के पास 7122 है तथा अमेरिका के पास 2732 है। उन्होंने कहा, भारत के पास कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पर्याप्त परीक्षण व्यवस्था तक नही है। लोगो से ताली बजवाकर या आसमान को रोशनी दिखाने में समस्या का समाधान नहीं है।

Share With

मध्यप्रदेश