कोरोना वायरस: देश मे संक्रमित लोगों की संख्या 3,300 के पार, 77 की हुई मौत
नई दिल्ली। भारत में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक अब तक 3374 लोग इस बीमारी से संक्रमित बताए गए हैं। इनमें 3034 लोग अभी भी इस बीमारी से संक्रमित है जबकि 266 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस आंकड़े के मुताबिक देशभर में 77 लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक जो आंकड़े देशभर के जारी किए गए हैं उनके मुताबिक आंध्र प्रदेश में 161 कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या है, जिसमें से 1 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि एक की मौत हो गई है।
वहीं दूसरी ओर अंडमान में 10 अरुणाचल प्रदेश में 1, असम में 24 मामले सामने आए हैं। बिहार में यह आंकड़ा 30 है। जबकि यहां 1 व्यक्ति की मौत की खबर है। चंडीगढ़ में मामला 18 तक पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 9 पहुंच गयी है।
इधर, दिल्ली में कोरोना पीड़ितों की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखा गया है। यहां अब तक 445 लोग इस बीमारी से ग्रसित है। 15 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 6 लोगों की मौत हुई है।
गोवा में सिर्फ 7 लोग इस वायरस से पीड़ित है। गुजरात में 105 लोग पीड़ित हैं जबकि 14 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 10 की मौत हुई है। हरियाणा में 49 लोग इस बीमारी से पीड़ित है जबकि 24 को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।
हिमाचल में सिर्फ 6 मामले सामने आए हैं जिसमें से एक की मौत हो गई है। जम्मू कश्मीर में अब तक 92 मामले सामने आए हैं। 4 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 2 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक झारखंड में सिर्फ दो मामले दर्ज किए गए हैं।
