कोरोना संकट समाप्त होने पर गिरिराज जी की परिक्रमा करने जाऊंगा: सीएम शिवराज
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में कहा कि कोरोना वायरस संकट समाप्त होने पर वह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले स्थित गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करेंगे। चौहान ने कहा, कोरोना संकट समाप्त होने पर मैं स्वयं गिरिराज जी की परिक्रमा’ करने जाऊंगा।
बता दें की शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील की है कि कोविड -19 महामारी के दौरान लोग मृत्युभोज तेरहवीं एवं विवाह सहित आदि का आयोजन बिल्कुल न करें। शनिवार रात को चौहान ने दूरदर्शन के माध्यम से प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए यह बात कही है।
उन्होंने प्रदेश में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक करके उनसे आग्रह किया गया है कि प्रदेश में आगामी त्यौहार घर पर ही रहकर मनाए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर समुदाय अथवा धर्म के लोग कोरोना वायरस से निपटने के प्रयासों में सहयोग कर रहे हैं तथा पिछले त्यौहार भी उन्होंने घर पर रहकर ही मनाए हैं।
चौहान ने कहा, मुरैना में संक्रमण फैलने का कारण दुबई से आए एक परिवार द्वारा वहां मृत्युभोज का आयोजन किया जाना था। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि इस संकट की घड़ी में लोग मृत्युभोज, विवाह आदि का आयोजन न करें।
