Oct 28 2026 / 11:28 AM

लोगों का जीवन जरूरी, अर्थव्यवस्था दोबारा बनाई जा सकती है: सीएम शिवराज

भोपाल। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकेन के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव कोशिश कर रही है, बावजूद इसके देश में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ते ही जा रहा है। इसी बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने लॉक डाउन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

शिवराज सिंह ने कहा कि लोगों का जीवन बहुत जरूरी है। अर्थव्यवस्था दोबारा बनाई जा सकती है पर मरने वाले को वापस नहीं लाया जा सकता। इसलिए अगर स्थिति नियंत्रण में नहीं रही तो लॉकडाउन बढ़ाना पड़ेगा।

अभी सरकार इस संबंध में विचार कर रही है। लोगों की जिंदगी बचाना पहली प्रा​थमिकता है। बता दें कि केंद्र सरकार के निर्देश पर पूरे देश में 21 दिनों तक लॉक डाउन कर दिया गया है। साथ ही लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है।

वहीं, दूसरी ओर शिवराज सिंह चौहान ने कल बड़ा ऐलान किया है, उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर मिलने वाली सैलरी 30 प्रतिशत कम लेने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि वे अगले एक साल तक 30 प्रतिशत कम सैलरी लेंगे।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में अब तक 239 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बात इंदौर की करें तो यहां 151 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं और 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Share With

मध्यप्रदेश