Oct 28 2026 / 7:55 PM

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम 5:50 के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ऐसे में लोग घरों से बाहर निकल आए। जो लोग बाहर नहीं निकले वे अपनी बालकनी में आ गए। बताया जा रहा है कि इसकी तीव्रता 3.5 रही।

भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन के करीब 8 किलोमीटर अंदर रहा है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कई लोग घरों से बाहर निकल आए। संक्रमण के बीच लॉकडाउन में लोगों के यूं एकदम निकलने से सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर खतरा पैदा हुआ। हालांकि, इतनी तीव्रता के भूकंप से ज्यादा नुकसान नहीं होने का अनुमान जताया गया है।

दिल्ली के साथ-साथ गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगभग 5 सेकंड तक महसूस किए गए। पूर्वी दिल्ली में इसका एपीसेंटर था, इसलिए यहां सबसे ज्यादा लोगों ने झटके महसूस किए। जानकारों का कहना है कि अगर भूकंप का केंद्र जमीन में 15-20 किलोमीटर अंदर होता है तो रिक्टर स्केल पर तीव्रता भी ज्यादा होती है और झटके ज्यादा बड़े इलाके में महसूस किए जाते हैं।

Share With

मध्यप्रदेश