Oct 28 2026 / 7:55 PM

तमिलनाडु सरकार ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन

चेन्नई। ओडिशा, पंजाब, महाराष्ट्र इत्यादि राज्यों के बाद अब तमिलनाडु सरकार ने भी राज्य में कोविड-19 के मद्देनजर लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दी है। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने सोमवार को लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों की सिफारिश के आधार पर उठाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के साथ हुई बैठक में उन्होंने इन पाबंदियों को इस माह के आखिर तक बढ़ाने का समर्थन किया था और कई राज्यो के मुख्यमंत्रियों ने भी पाबंदियों को बढाने की वकालत की थी। राज्य में अब तक कोरोना के 1043 मामले सामने आए हैं। इनमें से 50 का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया है। वहीं 11 लोगों की कोरोना से अब तक मौत हो चुकी है।

Share With

मध्यप्रदेश