Oct 28 2026 / 12:23 PM

कोविड-19 से निपटने शासकीय सेवक देंगे एक दिन का मूल वेतन

भोपाल। प्रदेश में कोविड-19 महामारी से निपटने में सहयोग के लिये राज्य शासन के अधिकारियों-कर्मचारियों के माह अप्रैल के वेतन से (मई माह में देय) एक दिन के मूल वेतन की राशि की कटौती की जायेगी।

संचालक बजट ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश को शासकीय सेवकों के संगठनों के आग्रह पर इस कटौती से मुख्यमंत्री सहायता कोष में लगभग 100 करोड़ रूपये की राशि प्राप्त होना संभावित है।

बताया गया है कि जिन शासकीय सेवकों ने स्वेच्छा से मार्च माह के मासिक वेतन से आईएफएमआईएस के माध्यम से मुख्यमंत्री सहायता कोष में अंशदान दे दिया गया है, उनके अप्रैल माह के वेतन से कटौती नहीं की जायेगी।

यदि कोई शासकीय सेवक एक दिन के मूल वेतन से अधिक या कम राशि की कटौती अथवा किन्हीं कारणों से असहमति व्यक्त करना चाहता है, तो संबंधित आहरण तथा संवितरण अधिकारी को 20 अप्रैल, 2020 तक लिखित में आवश्यक रूप से अवगत कराए।

राज्य सरकार के सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि कटौत्रा राशि मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री सहायता कोष के भारतीय स्टेट बैंक, वल्लभ भवन शाखा, खाता क्रमांक 10078152483 – आई.एफ.एस.सी. – SBIN0001056 में संचालित खाते में जमा किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।

Share With

मध्यप्रदेश