Oct 28 2026 / 1:48 AM

पर्वतरोही सुश्री मेघा परमार ने पुलिस के लिये बनाई स्क्रीन शीट

भोपाल। पर्वतारोही सुश्री मेघा परमार ने श्री शोभित नाथ शर्मा के साथ टीम बनाकर पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये स्क्रीन शीट बनाई है।

सुश्री परमार ने अभी तक बनाई 110 स्क्रीन शीट कंट्रोल रूम पहुँचकर पुलिसकर्मियों को भेंट की। इस माह के अंत तक उनकी टीम 5 हजार शीट पुलिसकर्मियों के लिये बना रही है।

सुश्री परमार ने बताया कि प्लास्टिक और इलास्टिक से बनाई गई इस शीट की लागत मात्र 9-10 रूपये के बीच है। यह शीट घर पर बैठकर आराम से बनाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में पुलिसकर्मी आमजन के जीवन की रक्षा के लिये अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर डयूटी कर रहे हैं। ऐसे में उनके जीवन की रक्षा के लिये यह स्क्रीन शीट काफी कारगर सिद्ध होगी।

Share With

मध्यप्रदेश