Oct 28 2026 / 11:14 AM

मुख्यमंत्री ने विश्व किताब दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विश्व किताब दिवस 23 अप्रैल के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि जब भी हमें निर्णय लेने या राह चुनने में असमंजस होती है, तो हमें एक सच्चे दोस्त की आवश्यकता होती है। किताबें हमारी वही सच्ची दोस्त हैं, जिनमें जीवन जीने की कला के साथ-साथ विचारों की आधारशिलाओं तक सब कुछ दर्ज है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे जब भी समय मिलता है, मैं किताब अवश्य पढ़ता हूं। हम सभी को किताब पढ़ने के लिए समय निकालते रहना चाहिए।

Share With

मध्यप्रदेश