Oct 28 2026 / 6:14 PM

मुख्यमंत्री ने पाक रमजान माह के शुभारंभ पर जनता को दी मुबारकबाद

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पाक माह रमजान के शुभारंभ के अवसर पर मुस्लिम समाज सहित आम जनता को मुबारकबाद दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि रमजान नेकियों, रहमतों और बरकतों का महीना है। यह महीना जहां देश और दुनिया के लिए प्यार एवं भाईचारे का पैगाम लेकर आता है, वहीं यह हमें आत्म अनुशासन से जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि इस वर्ष यह पाक महीना कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की मुश्किल घड़ी में शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा है कि समस्त मानव जाति के लिए प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम लेकर आने वाले इस महीने में हम सब मिलकर देश-प्रदेश की खुशहाली की दुआ करें।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि रमजान का यह महीना प्यार, भाईचारा, रहमत और बरकत लेकर आए। उन्होंने अपील की है कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सभी घर पर ही रहे और सुरक्षित रहें। संकट के इस समय में लॉकडाउन और फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए रमजान के महीने की इबादतें भी अपने-अपने घर में ही करें।

Share With

मध्यप्रदेश