Oct 28 2026 / 6:13 PM

वापस भेजेंगे खराब एंटीबॉडी परीक्षण किट: डॉ. हर्षवर्धन

नई दिल्ली। देश के कई प्रदेशों से एंटीबॉडी परीक्षण किट खराबी की बात सामने आ रही हैं। ये किट गलत रिपोर्ट दे रही हैं जिसके चलते डॉक्टरों को और भी ज्यादा परेशानी हो रही है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि एंटीबॉडी परीक्षण किट उनके संबंधित देशों को वापस किया जाएगा। इन एंटीबॉडी परीक्षण किट को कोरोना संक्रमण की जांच करने के लिए मंगाया गया था लेकिन यह भारतीय मानदंडों पर खरी नहीं उतरी हैं जिसकी वजह से इन्हें लौटाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इनके लिए अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। इन किट के नतीजों को लेकर कई राज्यों से शिकायतें आ रही थीं। स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात की।

जिसमें उन्होंने कहा कि सभी दोषपूर्ण एंटीबॉडी परीक्षण किट को लौटा दिया जाएगा। बेशक उन्हें किसी भी देश से क्यों न खरीदा गया हो, जिसमें चीन भी शामिल है। हमने अभी तक एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया है।

राज्य स्वास्थ्य मंत्रियों से बातचीत में उन्होंने कहा, जब भी जरुरत होगी हम आपकी मदद के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भेज देंगे। उन्हें निगरानी करने के लिए नहीं भेजा जाएगा। वे आपका हाथ थामने और सहयोग के लिए हैं। ताकि हमें आगे आपकी मदद के लिए फीडबैक मिल सके।

यूरोप ने किट को किया वापस
देश में जिन चीनी कंपनियों की जांच किट पर सवाल उठे हैं, उन पर यूरोप पहले ही प्रतिबंध लगा चुका है। परिणाम भरोसेमंद न मिलने पर यूरोपीय देशों ने 20 लाख किट चीन को वापस भेज दी थीं। आरोप है, चीन ने महीने भर बाद करोड़ों की यही किट भारत को भेज दीं। शुरुआती जांच में संतोषजनक नतीजे आने पर किट्स राज्यों को भजीं, लेकिन राज्यों के सवाल खड़े करने पर इस्तेमाल रोक दिया गया है।

Share With

मध्यप्रदेश