Oct 28 2026 / 5:39 PM

यूपी: एटा में एक ही परिवार के 5 लोगों शव मिले

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों का शव शनिवार की सुबह मिला। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इनमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 2 बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरुष का शव बंद मकान में मिला है।

पुलिस ने गेट तोड़ कर शव निकाला है। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर मौजूद है। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। यह मामला थाना कोतवाली नगर का बताया जा रहा है। घटना का पता उस वक्त चला, जब शनिवार की सुबह दूध वाला आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए गए। बताया जाता है कि मौके पर ब्लेड और सल्फास की गोलियां मिली हैं। 

एसएसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि हत्या या आत्महत्या है, अभी कुछ कहा नहीं आता है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस और फॉरेसिंक टीम घटनास्थल पर छानबीन कर रही है। 

Share With

मध्यप्रदेश