Oct 28 2026 / 5:37 PM

संजय कोठारी बने केंद्रीय सतर्कता आयुक्‍त

नई दिल्ली। संजय कोठारी ने शनिवार को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया, राष्ट्रपति भवन में आज सुबह 10.30 बजे आयोजित एक समारोह में श्री संजय कोठारी ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष अपने पद की शपथ ली।

कोठारी राष्ट्रपति के सचिव रहे हैं और पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति द्वारा नए मुख्य सतर्कता आयुक्त के रूप में चुने गए थे। उन्हें बहुमत से चुना गया था।

सीवीसी स्वायत्त स्थिति के साथ भ्रष्टाचार नियंत्रण संस्था है। यह किसी भी कार्यकारी प्राधिकरण के नियंत्रण से मुक्त है। इसके पास केंद्र सरकार की सभी सतर्कता गतिविधियों की निगरानी की जिम्मेदारी भी है।

कोठारी 1978 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने शनिवार को राष्ट्रपति कोविंद, उप राष्ट्रपति वेकैंया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के सामने राष्ट्रपति भवन में अपने पद की शपथ ली। कार्यक्रम में शामिल सभी लोग कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए नजर आए।

Share With

मध्यप्रदेश