Oct 28 2026 / 4:57 PM

कोरोना से जंग: अधीर रंजन चौधरी ने की मोदी सरकार की तारीफ

नई दिल्ली। लोकसभा में अपने तीखे तेवर से कई बार सरकार को असहज करने वाले नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मोदी सरकार की तारीफ की है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा है के कोरोना से लड़ने के लिए केंद्र,राज्य सरकार और डॉक्टरों ने अच्छा काम किया है। जब हम अमेरिका और यूरोप को देखते हैं तब पता चलता हैं कि हम उनसे बहुत आगे हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर जहां कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार को घेरती रहती है

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अगर हम कोरोना से लड़ने के लिए ऐसे ही ठोस कदम उठाते रहे तो आने वाले दिनों में भारत एक मॉडल देश के रूप में उभरने की संभावना है। वहीं पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने सरकार से आग्रह भी किया कि कोरोना जांच के किट के आयात से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं ताकि देश को पता चल सके कि कौन लोग संकट के समय ऐसी गतिविधि में शामिल हैं।

कांग्रेस नेता ने वीडियो लिंक के माध्यम से कहा कि एक कंपनी को ठेका दिया गया कि वह चीन से पांच लाख जांच किट खरीदे। वह ठेका आईसीएमआर के कहने पर दिया गया। चीन से जो किट आयात की गई है उसकी कीमत 245 प्रति किट बनती है। पांच लाख किट की कुल कीमत 12 करोड़ 25 लाख रुपये बनती है।

उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को बेची गई चीन से आयातित कोविड-19 रैपिड टेस्ट किट में बहुत मोटा मुनाफा कमाया गया है। इस किट की भारत में आयात लागत 245 रुपये ही है, लेकिन इसे आईसीएमआर को 600 रुपये प्रति किट बेचा गया है, यानी करीब 145 फीसदी का मोटा मुनाफा वसूला गया।

Share With

मध्यप्रदेश