Oct 28 2026 / 2:07 PM

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रख्यात अभिनेता श्री इरफान खान के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। श्री चौहान ने शोक संदेश में कहा कि श्री इरफान खान ने अपने उत्कृष्ट अभिनय से हिन्दी सिनेमा को समृद्ध बनाया। दर्शकों के हृदय में उनके प्रति काफी सम्मान रहा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री इरफान खान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

Share With

मध्यप्रदेश