Oct 28 2026 / 3:28 PM

पीएम मोदी ने अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुंबई। पिछले काफी समय से फिल्म अभिनेता इरफान खान कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे, कल उन्हे ज्यादा दिक्कत हुई तो उन्हे मुंबई के कोकिला बाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां आ सुबह 53 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि इरफान खान का निधन सिनेमा और रंगमंच की दुनिया के लिए एक क्षति है। बता दें कि बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपने किरदार से लोगों के दिलों पर जगह बनाने वाले इरफान की आखिरी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ थी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘इरफान खान का निधन सिनेमा और रंगमंच की दुनिया के लिए एक क्षति है। उन्हें विभिन्न माध्यमों में उनके बहुमुखी प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा। मेरे विचार उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

इरफान खान का करियर
7 जनवरी 1967 को जन्मे इरफान खान बालीवुड की 30 से अधिक फिल्मों मे अभिनय कर चुके हैं। इरफान हॉलीवुड मे भी एक जाना पहचाना नाम हैं। वह ए माइटी हार्ट, स्लमडॉग मिलियनेयर और द अमेजिंग स्पाइडर मैन फिल्मों मे भी काम कर चुके हैं। उन्हें 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Share With

मध्यप्रदेश