देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 33,050 तक पहुंची, अब तक 1074 की मौत
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 33,050 पहुंच चुकी है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए दुनिया के कई देशों ने लॉकडाउन लागू कर रखा है। भारत में भी तीन मई तक लॉकडाउन है। अभी तक भारत में कोरोना के कुल 33,050 मामले सामने आए हैं। जिसमें 23,651 सक्रिय हैं, 8,325 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1074 लोगों की मौत हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों को मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1718 नए मामले सामने आए हैं और 67 लोगों की मौत हो गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मुख्य सचिव चेतन संघी ने बताया कि पिछले चार दिनों से यहां कोई नया मामला सामने नहीं आया है। प्रति दस लाख की आबादी पर 8100 से ज्यादा लोगों की जांच की गई है।
