Oct 28 2026 / 2:01 PM

राज्यपाल श्री टंडन ने सराही कोरोना योद्धाओं के सम्मान की पहल

भोपाल। राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं, पुलिस तथा अन्य सीमावर्ती योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा फ्लाई पास्ट, पंखुड़ियों की वर्षा और कई अन्य प्रदर्शनों की विशेष पहल की सराहना की है।

उन्होंने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों ने हमेशा राष्ट्र को सुरक्षित रखा है। आपदाओं के समय में भी वे लोगों की मदद कर रहे हैं। अब हमारी फोर्सेस ने अनूठे तरीके से भारत को कोविड-19 मुक्त बनाने में योगदान दिया है। राज्यपाल ने कहा कि सशस्त्र बल की इस पहल से कोरोना योद्धाओं और उनके परिजनों का मनोबल बढ़ेगा। उन्हें अधिक जोश और जज्बे के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

Share With

मध्यप्रदेश