Oct 28 2026 / 2:01 PM

सूरत में फिर प्रवासी मजदूरों का हंगामा, पुलिस पर किया पथराव

सूरत। गुजरात के सूरत में एक बार फिर से प्रवासी मजदूरों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सोमवार को घर जाने की मांग को लेकर सैंकड़ों मजदूर सड़क पर उतर आए। इस दौरान मजदूरों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। देखते-देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को मजदूरों पर लाठियां भी बरसानी पड़ीं।

बताया गया कि गुजरात के सूरत में लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूर अपने-अपने घरों को वापस जाने की मांग कर रहे थे। मजदूर अपनी घरवापसी के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई।

कोरोना वायरस के चलते तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ने के बाद इन प्रवासियों की मांग थी कि उन्हें अब अपने पैतृक स्थान पर भेजा जाए। मामला इतना बढ़ गया कि स्थिति संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े हैं। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Share With

मध्यप्रदेश